गणेश जोशी की श्रद्धा: भागवत कथा में शामिल होकर प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना

0

गणेश जोशी की श्रद्धा: भागवत कथा में शामिल होकर प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना

देहरादून 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के बिलासपुर कांडली में बीजेपी नेता मंजू देवपा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण किया तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अमूल्य धरोहर है, जो समाज को धर्म, सदाचार, सेवा एवं मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और संस्कारों को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए मंजू देवपा एवं समस्त परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

 

इस अवसर पर कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *