कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने की दी जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने की दी जिम्मेदारी

मसूरी, 15 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी नगर पालिका भवन में भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनता को उनका अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता और समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह भी किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सुरेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
