जहां जरूरत दिखी, वहां आवाज उठाई—अनिल बलूनी ने दिल्ली में फिर मजबूती से रखा उत्तराखंड के बच्चों की शिक्षा का मुद्दा

0

 

जहां जरूरत दिखी, वहां आवाज उठाई—अनिल बलूनी ने दिल्ली में फिर मजबूती से रखा उत्तराखंड के बच्चों की शिक्षा का मुद्दा

 

देहरादून।

 

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट कर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बलूनी ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया।

बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी मांग को पुनः प्रमुखता से रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

अनिल बलूनी की यह पहल एक बार फिर यह दर्शाती है कि वह उत्तराखंड, विशेषकर गढ़वाल के हितों को लेकर लगातार सक्रिय हैं और प्रदेश की आवाज को दिल्ली के सही मंच तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पहाड़ के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को मजबूती से उठाना उनके उत्तराखंड हितैषी प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed