कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं सांस्कृतिक आयोजन

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं सांस्कृतिक आयोजन

देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज विलासपुर कांडली में पुष्पांजली महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संस्था द्वारा आयोजित दीवाली दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, संस्था की अध्यक्ष वंदना बिष्ट, गोदावरी थापली, प्रभा शाह, कुंदन बिष्ट, नीतू बिष्ट, मीनू छेत्री, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed