कॉर्बेट सिटी को मिली नई पहचान, सीधी ट्रेन से पर्यटन और विकास को मिलेगा बल: अनिल बलूनी
कॉर्बेट सिटी को मिली नई पहचान, सीधी ट्रेन से पर्यटन और विकास को मिलेगा बल: अनिल बलूनी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मित्रों, आप सभी के साथ एक खुशखबरी साझा कर रहा हूँ कि लंबे प्रयासों के बाद रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ 18 जुलाई को होने जा रहा है। स्थानीय जनता द्वारा निरंतर उत्तराखंड की इस महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी जिसे कॉर्बेट सिटी भी कहते हैं, के लिए देहरादून से सीधी ट्रेन की माँग की जा रही थी।
बलूनी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आम नागरिकों के जीवन को सुविधा जनक बनाने के प्रयासों और माननीय रेल मन्त्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होने सदैव उत्तराखंड की रेल सेवाओं के लिए प्राथमिकता से उदारता दिखायी ।
बलूनी ने कहा अब स्थानीय जानता को देहरादून से संबंधित सरकारी व निजी कार्यों के लिए और उत्तराखंड आने वाले देशभर के पर्यटक और श्रद्धालु कॉर्बेट नेशनल पार्क भ्रमण के लिए इस सीधी ट्रेन का लाभ ले सकेंगे ।
अभी प्रयोग के तौर पर इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा । बाद में यात्रियों की संख्या के आधार पर रेल प्रशासन इसका संचालन सप्ताह में चार या पाँच दिन करेगा ।
मैं रामनगर क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएँ देता हूँ की उन्हें यह दोहरी खुशखबरी मिलने जा रही है , इससे पूर्व धनगढ़ी पुल भी आम जान की सुविधा के लिए समर्पित हो चुका है।
