कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड और गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड और गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना

देहरादून, 28 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी विधायक निधि से लगभग ₹27.63 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड और गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना तथा आम जनता को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री जोशी ने कहा कि स्वीकृत कार्यों से क्षेत्रवासियों को सड़क, नाली, सुरक्षा, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिससे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जा रही है और जनभावनाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।

स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों में—राजकीय इंटर कॉलेज, किशनपुर, देहरादून में खेल सामग्री एवं संबंधित कार्य — ₹4.58 लाख। गढ़ी कैंट के वार्ड नंबर 08 में मन बहादुर क्षेत्री के घर के निकट तटबंध/सुरक्षात्मक कार्य — ₹7.69 लाख। ग्राम पंचायत घंघोड़ा के जैतनवाला नई बस्ती में श्री गंगा के घर के पास नाली निर्माण — ₹2.84 लाख। ग्राम पंचायत घंघोड़ा के जैतनवाला में श्री संदीप के घर के पास बाढ़ नियंत्रण तटबंध/सुरक्षा दीवार निर्माण — ₹3.46 लाख। ग्राम पंचायत भिरतली के मजरा टिबरी में श्री संजय क्षेत्री के घर के पास तटबंध/सुरक्षा दीवार निर्माण — ₹2.66 लाख। वार्ड नंबर 05 धोरणखास के राजेश्वर नगर फेस-1 में सामुदायिक भवन की छत पर टिन शेड निर्माण — ₹6.00 लाख। वार्ड नंबर 04 राजपुर के काठबंगला भाग-2 में सामुदायिक भवन में कार्य (अतिरिक्त स्वीकृति) — ₹0.40 लाख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed